भरना की परिभाषा हिंदी में
भरना
सकर्मक क्रिया
- 1
खाली स्थान पर गिराना, उँडेलना (जैसे—घड़े में पानी भरना)
- 2
स्थापित करना (जैसे—चित्र में रंग भरना, लिफाफ़े में चिट्ठी भरना)
- 3
स्थान की पूर्ति करना (जैसे—नौकरी में भाई-भतीजों को भरना)
- 4
सींचना (जैसे—खेत में पानी भरना)
- 5
सूचनाएँ अंकित करना (जैसे—फार्म भरना)
- 6
तुष्टि भावना उत्पन्न करना (जैसे—प्रेम व्यवहार से मन भरना)
- 7
अपेक्षित समर्थन की पूर्ति करना (जैसे—हामी भरना)
- 8
विद्रोहभाव बैठाना, जमाना (जैसे—उसने आपके मन में क्या भर दिया)
- 9
चुकाना (जैसे ऋण भरना)
- 10
काम के योग्य बनाना (जैसे—घड़ी में चाबी भरना)
- 11
भोगना (जैसे—करनी-भरनी)
अकर्मक क्रिया
- 1
युक्त होना (जैसे—वर्षा जल से तालाब भरना)
- 2
धीरे-धीरे हृष्ट-पुष्ट होना (जैसे—शरीर भरना)
- 3
अच्छा होना (जैसे—ज़ख्म भरना)
- 4
मन का क्रोध, क्षोभ आदि से पूर्ण होना
- 5
आवश्यकता पूर्ण होना (जैसे—पेट भरना)
- 6
गले लगना (जैसे—कंठ भरना)
- 7
मादा पशु का गर्भवती होना
पुल्लिंग
- 1
भरने का काम
- 2
भरने की मज़दूरी
- 3
घूस, रिश्वत