जलाना की परिभाषा हिंदी में
जलाना
सकर्मक क्रिया
- 1
जलने में प्रवृत्त करना, प्रज्वलित होना (जैसे—कोयला जलाना)
- 2
प्रकाश उत्पन्न करना (जैसे—चिराग जलाना, लैम्प जलाना)
- 3
नष्ट कर देना (जैसे—मकान जलाना, झोंपड़ी जलाना)
- 4
अन्य प्रक्रियाओं से आग, रोशनी करना (जैसे—बिजली जलाना)
- 5
पदार्थ आदि का विकृत हो जाना (जैसे—दाल जलाना)
- 6
भाप रूप में उड़ा देना (जैसे—सब्जी का रसा जलाना)
- 7
ईर्ष्या-जन्य कष्ट उत्पन्न करना, सताना (जैसे—अपनी अदाओं से उचक्कों के मन को जलाना)
- 8
संतप्त करना (जैसे—कुमार्ग पर चलकर माँ का दिल जलाना)